Friday 29 September 2017

ब्रिज ढहने की अफवाह से मुंबई के रेलवे स्टेशन पर भगदड़ -22 मरे


ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की अफवाह से मची भगदड़ कई  घायलों  में कई लोगों की हालत गंभीर है।

मुंबई. शहर के एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है। 27 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट होने और ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। इसकी वजह से कई लोगों ने ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। 

कहां हुआ हादसा?
परेल इलाके में स्थित एलफिन्स्टन रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर।

कब हुआ हादसा?
सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।

किस लाइन को जोड़ता है यह ब्रिज?
यह ऐसा रेलवे स्टेशन है जो एलफिन्स्टन रोड और परेल रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। यह स्टेशन वेस्टर्न लाइन पर पड़ता है।

कितने लोगों की मौत हुई, कितने जख्मी?
रेलवे के मुताबिक, अब तक 22 लोगाें की मौत हो हुई, 27 जख्मी हैं।

क्यों हुआ हादसा?
ब्रिज पर काफी भीड़ थी। ब्रिज पर लगा एक टीन शेड गिरने की अफवाह की वजह से भगदड़ मच गई। यह भी कहा जा रहा है कि ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट होने की अफवाह फैली थी।

ब्रिज पर इतनी भीड़ क्यों थी?
इस इलाके में कई कॉर्पाेरेट ऑफिस हैं। सुबह 10 से 11 बजे ऑफिस आने जाने वालों की वजह से अक्सर भीड़ रहती है। त्योहारी सीजन की वजह से भीड़ और ज्यादा थी।



पुलिस और रेलवे ने क्या कहा इस हादसे पर?
रेलवे स्पोक्सपर्सन अनिल सक्सेना के मुताबिक, भारी बारिश से बचने के लिए काफी लोग ब्रिज पर मौजूद थे। बारिश थमी तो वहां से निकलने के लिए अफरा-तफरी मच गई। ब्रिज का कोई हिस्सा नहीं गिरा है।
पुलिस को शक है कि शॉर्ट सर्किट की आवाज की वजह से अफरा-तफरी मची होगी। उसका कहना है कि हादसे की असली वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

क्या रेल मंत्री या रेल राज्य मंत्री जाएंगे?
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा घायलों का हाल जानने हॉस्पिटल जा रहे हैं। रेलवे स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, रेल मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को मुंबई दौरे पर हैं। वे भी हादसे वाली जगह और घायलों का हाल जानने हॉस्पिटल जा सकते हैं।

By-Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

loading...