Friday 26 January 2018

देश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा,राजपथ पर दिखी मोदी की कूटनीतिक ताकत

 देश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा,राजपथ पर         दिखी मोदी की कूटनीतिक ताकत

  • देश आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर राजपथ पर शानदार परेड निकाली गई. परेड के जरिए भारत ने दुनिया के सामने अपना दम दिखाया. इस दौरान आसियान देशों के प्रमुख मुख्य अतिथि बने.                                                                                                                                       
  • परेड के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ी ( साफा ) चर्चा में रहा. पीएम मोदी नांरगी रंग की पगड़ी में दिखे. इससे पहले भी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में पीएम मोदी की पगड़ी चर्चा में रही थी.
  • गणतंत्र दिवस के समारोह में 10 राष्ट्राध्यक्षों को चीफ गेस्ट बनाना एक तरह का रिकॉर्ड तो है ही, यह इसलिए भी खास है कि इस साल भारत-आसियान दोस्ती के 25 साल पूरे हो रहे हैं. जानकारों का मानना है कि दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पीएम मोदी का यह एक सोचा-समझा दांव है. (राजपथ पर पीएम मोदी)
  • आसियान देशों के प्रमुखों के शामिल होने के अलावा कार्यक्रम में कई अलग बातें देखने को मिलीं. जिनमें पहली बार महिला डेयरडेविल्स दस्ते का शामिल होना, शानदार झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे. (लोगों का अभिवादन करते मोदी)
  • आसियान के सदस्य देशों में लाओस, कंबोडिया, ब्रूनेई , इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं. अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी)
  • परेड की शुरुआत आसियान देशों के दस्ते के साथ हुई, जिसके बाद युद्धक टैंक, हथियार, सैनिकों और कई अन्य झांकियां परेड में शामिल हुई. गणतंत्र दिवस पर इस बार आसियान देशों के प्रमुख मुख्य अतिथि बने. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रमुखों का स्वागत किया.
  • कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला (मरणोपरांत) को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया.                                                
  • भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत इस बार का गणतंत्र दिवस बेहद खास रहा. आसियान देशों को एक साथ एक मंच पर बुलाकर पीएम मोदी ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है. चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों के सामने भारत एक ताकतवर ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है                                                 
  • अमर जवान ज्योति पर PM मोदी ने पहले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद आसियान देशों के 10 राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत किया.                                                                                                          
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा आसियान देश के प्रमुख भी गले में साफा डाले हुए नजर आए. यह पहला मौका है जब आसियान देशों के 10 राष्ट्राध्यक्ष गणतंत्र दिवस की परेड में आए हों.                                                                                     
     Posted By ... Akash Dwivedi   

No comments:

Post a Comment

loading...